जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में रैपिडो का बाइक चालक प्रिंस वर्मा के साथ छिनतई की गयी है. घटना मंगलवार की है. जब रैपिडो चालक अपनी ड्यूटी पर था. वह ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर बाइक से व्यक्ति को बिष्टुपुर से कदमा मरीन ड्राइव छोड़ने आया था. तभी लौटने के क्रम में उसके साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने लूटपाट कर छिनतई की घटना को अंजाम दिया. वहीं उससे पैसे की मांग की गयी, जब उसने नहीं दिया तो उसके साथ हाथापाई भी की गयी. वहीं उसके पर्स में रखे 4 हजार रुपये भी छीन लिये गए. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं जब रैपिडो चालक ने विरोध किया तो असामाजिक तत्वों ने कुछ अन्य साथियों को भी फोन करने बुला लिया. इसके बाद उसकी पिटाई हेलमेट, बेल्ट और बोतल फेक कर की गयी. किसी तरह भुगतभोगी अपनी जान बचाकर वहां से वापस घर लौटा. वहीं पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद रैपिडो चालक ने गुरुवार को इसकी सूचना कदमा पुलिस को दी. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.















