
चाकुलिया : लॉकडाउन के दौरान अपने घरों से बाहर यानी अन्य राजों में बहुत लोग फंसे हुए हैं. ऐसे में चाकुलिया प्रखंड कार्यालय द्वारा एक सूची तैयार की गयी है, जिसमें यह स्पष्ट बताया गया है कि कितने लोग किस राज्य में फंसे हैं. आपको बता दे कि चाकुलिया प्रखंड के कुल 141 लोग अपने प्रखंड से बाहर फसें हुए हैं. इनमें से नौ लोग महाराष्ट्र में फंस हुए हैं, जबकि ओड़िशा में कुल 14 लोगों के होने की जानकारी दी गयी है. प्रखंड कार्यालय से प्राप्त सूची के अनुसार गुजरात में 15, दिल्ली मे 3, तमिलनाडु में 14, बंगलुरु में 4, कर्नाटक में 3, आंध्रप्रदेश में 4, चेन्नई में 1, छत्तीसगढ़ में 1, राजस्थान में 4, तेलंगाना में 1, दादर नगर हवेली में 1, हैदराबाद में 2 तथा झारखंड के अन्य हिस्सों में 12 लोग फंसे हुए हैं. कुल मिलाकर 141 मजदूर वर्ग के लोग सिर्फ और सिर्फ चाकुलिया प्रखंड से हैं, जो अपने घरों से बाहर हैं. अब सवाल यह उठता है कि इन लोगों को वापस लाये जाने के लिए कौन सी प्रकिया अपनायी जाये जिससे ये अपने घर भी आ जायें और कोरोना संक्रमण का डर भी न रहे. आपको बता दें कि ये ऐसे लोगों की सूची है जो रहने वाले तो चाकुलिया प्रखंड के हैं. लेकिन कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन की वजह से कुछ अपने जिला से अलग फंसे हुए हैं तो कुछ अपने राज्य से दूर हैं. हालांकि ऐसी हालत में फंसे लोगो के लिए झारखण्ड सरकार ने सुविधा देने का ऐलान किया है. इस तरह के लोगों के लिए सरकार ने एप भी लांच किया है, जिसमें रजिस्टर करने के बाद लोकल स्तर पर मदद भी की जायेगी.















