
जमशेदपुर : जमशेदपुर में स्थित कल-कारखानों में कार्यरत श्रमिकों को लॉकडाउन अवधि का पूरा वेतन मिलेगा. इस संबंध में राज्य के संयुक्त श्रमायुक्त सह निदेशक (न्यूनतम मजदूरी) राकेश प्रसाद ने जमशेदपुर के डीएलसी राजेश प्रसाद को पत्र लिख कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने 15 दिनों के अंदर इसकी रिपोर्ट तलब की है. उल्लेखनीय है कि भारतीय मजदूर संघ के कोल्हान अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने पत्र प्रेषित कर प्रधानमंत्री से इस संबंध में निवेदन किया था. उनके निवेदन को स्वीकारते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय से राज्य के संयुक्त श्रमायुक्त सह निदेशक (न्यूनतम मजदूरी) को आवश्यक दिशा- निर्देश प्राप्त हुआ था. उसके बाद उन्होंने डीएलसी को निर्देश देते हुए कल कारखानों में कार्यरत असंगठित मजदूरों को लॉकडाउन अवधि का पूरा वेतन देने व 15 दिन के अंदर समस्या का समाधान करके रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.







