
जमशेदपुर : मालिकाना हक और जमशेदपुर का रिश्ता काफी पुराना है. जबसे शहर बसा है तब से मालिकाना हक को लेकर राजनीति शुरू हो गयी. अब तक जितने विधायक बने सभी विधायकों ने यहां के लोगों को मालिकाना हक दिलाने की बात कही, लेकिन अब तक किसी को मालिकाना हक नहीं मिला है. वहीं एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मानगो क्षेत्र में सरकारी जमीन पर पिछले 12 वर्षों से रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने की मांग की है. इन लोगों का कहना है कि जो लोग 12 वर्ष पहले से मानगो में रहते आ रहे हैं उनको मालिकाना हक दिया जाए. साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र भी उपायुक्त को सौंपा है.



