
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने सिदगोड़ा थानाक्षेत्र में तगादा कर्मचारी से 27 सितंबर को हुई लूटकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस कांड में संलिप्त आजादनगर वारिस कॉलोनी निवासी अब्दुल कलाम शाह उर्फ अब्बास और कपाली के झारखंड पब्लिक स्कूल के समीप निवासी मोहम्मद शाहनवाज को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से पुलिस ने तगादा कर्मचारी से लूटा गया मोबाइल, कांड को अंजाम देने में इस्तेमाल में लाई गई स्कूटी, 4300 रुपये नगद और कांड में इस्तेमाल में लाया गया मोबाइल जब्त किया गया है. सिदगोड़ा थानाक्षेत्र के एग्रिको क्रॉस रोड नम्बर 3 निवासी मुर्गा व्यवसायी रणजीत चंद्रा उर्फ भोला का तगादा कर्मचारी कृष्णा घोष पैसे कलेक्शन कर लौट रहा था कि रास्ते में एग्रिको क्रॉस रोड 14, क्वार्टर नंबर 104 के सामने अपराधियों ने उसके पास से मोबाइल फोन, स्कूटी और स्कूटी की डिक्की में रखे 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए थे. 27 सितम्बर को यह घटना घटी थी, जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा.



