
चाईबासा : ईचा-खरकई डैम के विरोध में सशस्त्र आंदोलन चलाने वाले वीर शहीद गंगाराम कालुंडिया का शहादत दिवस शनिवार को उनके गांव इलीगाढ़ा में मनाया गया। इस दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। तांतनगर प्रखंड के इलीगाढ़ा स्थित गंगाराम कालुंडिया के समाधि स्थल पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न बांध विरोधी संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी जिसका नेतृत्व शहीद की विधवा विरंग कुई व दिऊरी जयपाल देवगम ने किया।

इस मौके पर डैम विरोधी संगठनों ने डैम रद्द नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार यह शहादत दिवस समारोहपूर्वक नहीं मनाया गया। केवल श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष खयाल रखा गया। इस बार भीड़ ना के बराबर थी। कोई जनप्रतिनिधि भी नहीं दिखा। इस मौके पर ईचा खरकाई बांध विरोधी संघ के अध्यक्ष सादो पूर्ति, सचिव गुलिया कुदादा, बीर सिंह बुडीऊली, सुरेन्द्र बुडीऊली, डोबरो बुडीऊली, दशकन कुदादा, छोटा पूर्ति ,डैम से जुड़े आंदोलनकारि एवं ग्रामीण आदि उपस्थित थे।






