
घाटशिला: घाटशिला प्रखंड की धरमबहाल पंचायत मंडप में जन्म-मृत्यु निबंधन हेतु सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम में निबंधन की प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण आयोजित कर जानकारी दी गई. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन्म-मृत्यु का ऑनलाइन निबंधन किया जाना है.मास्टर ट्रेनर वरुण कुमार और राहुल सिन्हा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के संबंध में निबंधन करने की हर एक प्रक्रिया को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्टेप बाई स्टेप बताते हुए सभी जानकारियों से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया और समस्याओं का निराकरण भी किया गया. उन्होंने कहा कि जन्म एवं मृत्यु का निबंधन अति आवश्यक है. इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुकुल उरांव, एडीएसओ प्रेमनाथ सिंह, सांख्यिकी पर्यवेक्षक दिलीप कुमार बारिक, सभी पंचायतों के पंचायत सचिव, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य उपस्थित थे.







