
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के विधायक कार्यालय में विधायक समीर महंती ने प्रखंड के तीन परिवार को नगद रुपये देकर आर्थिक सहयोग किया. विधायक श्री महंती ने कहा कि वे हर सप्ताह में शादी और श्राध्दकर्म में मदद और चिकित्सा में सहयोग करते हैं. इसी कार्यक्रम के तहत आज विधायक कार्यालय में बहुलिया पंचायत के सालझटिया गांव निवासी बिरेन बाघ को श्राद्धकर्म में आर्थिक सहयोग किया वही केशरदा गांव के झनु गौराई के चिकित्सा में सहयोग और गुड़ाबांधा प्रखंड के मुराकाटी गांव निवासी सुकुमार कालिंदी को आर्थिक सहयोग किया गया है.
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, खितिष मुंडा,रासविहारी साव,बिकास घोष,राजू माईति,आशीष गिरी,मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.




