
जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवक अमित कुमार कारक को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित मिस्टर झारखंड का अवार्ड मिला है. करीम सिटी कॉलेज से ग्रेजुएट और छोटागोविंदपुर निवासी अमित कुमार कारक ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था.

आयोजित संस्था ड्रीम मर्चेंट की देखरेख में तबरेज खान ने इसका आयोजन किया था, जिसमें पहला स्थान अमित कुमार कारक को स्थान मिला. वैसे सेकेंट विनर देवघर के रहने वाले नितेश कुमार र हे जबकि मिस्टर झारखंड मिस्टर वॉक के विजेता साकिब समर रहे. इन सारे लोगों का अब चयन मिस्टर इंडिया 2020 के लिए होगा.







