
जमशेदपुर : मुंबई के 26/11 के आतंकी हमला की वर्षगांठ है. 12 साल पहले ही यह हमला हुआ था, जिसमें शहीद हुए लोगों को हर कोई याद कर रहा है. वहीं, टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा ने इस मुंबई हमले को अपने तरीके से याद किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में टाटा समूह की होटल ताज की तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें सबसे ज्यादा हमला आतंकियों ने किया था, जिसमें कई लोगों की जान गयी थी. उस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि 12 साल पहले हुए आतंकी हमले को भुलाया नहीं जा सकता है, लेकिन यादगार लम्हा वह भी है, जब पूरा मुंबई जातिगत भावनाओं से ऊपर उठकर आतंकवाद का विरोध किया था. आज दिवंगत लोगों को सम्मान और श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने इस तरह के दुश्मनों को हराने में अपनी प्राणों की आहूति दी थी. लेकिन हमको इस मौके पर अपनी एकता, संवेदनशीलता को भी सलाम करना चाहिए, जिसको बनाकर रखने की जरूरत है. (नीचे पढ़े कैसे बचे थे टाटा स्टील के पूर्व डिप्टी एमडी)
टाटा स्टील के पूर्व डिप्टी एमडी डॉ डी मुखर्जी मुंबई हमले में बाल-बाल बचे थे, डॉ ईरानी के घर से सेना ने लिया था मोर्चा (नीचे पढ़े कैसे बचे थे टाटा स्टील के पूर्व डिप्टी एमडी)
टाटा स्टील के पूर्व डिप्टी एमडी डॉ टी मुखर्जी मुंबई में हुए आतंकी हमले में बाल-बाल बचे थे. जब मुंबई का आतंकी हमला हुआ था, तब डॉ टी मुखर्जी टाटा केमिकल की बोर्ड मीटिंग में भाग लेने के लिए होटल ताज में ही थे. इसमें टाटा केमिकल के 15 से 20 अधिकारी वहीं ठहरे हुए थे. हमला होते ही होटल प्रबंधन ने डॉ टी मुखर्जी और उनके साथ के सारे लोगों को पीछे गेट से बाहर निकलने को कहा. बाहर गोलियां चल रही थी और आतंकी अंदर घुस आये थे. पिछले गेट के पास जैसे ही डॉ टी मुखर्जी पहुंचे, वैसे ही देखा कि बाहर भी गोलियां चल रही है. वे हाथों के बल रेंगते हुए बाहर निकलकर अपनी जान ब चाये. वैसे इस हमले में टाटा स्टील के एविएशन विभाग के पायलट कैप्टन आरएन रंधावा की पत्नी की भी मौत हुई थी. कैप्टन रंधावा एविएशन चीफ के तौर पर पांच साल तक जमशेदपुर में रहे थे. डॉ जेजे ईरानी को मुंबई में ही मकान भी मिला था. वहां नरिमन हाऊस के पास ही उनका मकान था. नरिमन हाऊस में घुसे आतंकियों पर भारतीय सेना और पुलिस के जवानों ने कमांडो ऑपरेशन डॉ जेजे इरानी के आवास से ही चलाया था, जो टीवी में भी दिख रहा था. डॉ टी मुखर्जी और डॉ जेजे ईरानी को आज भी वह घटना याद है.






