जमशेदपुर : साकची स्थित आम बागान पेनार रोड छगन लाल दुकान के सामने से अज्ञात चोरों ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इस संबंध में काशीडीह निवासी रोहित जायसवाल ने अज्ञात अपराधी के विरुद्ध साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह सोमवार की रात 8:15 बजे अपने रिश्तेदार से मिलने पैनाल रोड स्थित छगनलाल की दुकान के पास अपनी मोटरसाइकिल संख्या up11 डब्लू 1443 नंबर को खड़ा किए और 15 मिनट के बाद अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस आए तो उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी। इस संबंध में तुरंत साकची थाना को उन्होंने जानकारी दी। साथ ही लिख कर दिया था ।थाना से उन्हें रिसीविंग नहीं मिला है। अब वे परेशान है।






