
जमशेदपुर : मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अजय कुमार रजक ने गुरुवार को सीटीसी स्वासपुर कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सीएचओ को जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में सभी कार्यों का निष्पादन ससमय करने एवं आइसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों की जांच तथा जांच रिपोर्ट ससमय उपलब्ध कराने का उन्होंने निर्देश दिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार से कोई परेशानी होती है तो तत्काल प्रखंड कन्ट्रोल रूम में संपर्क करके जानकारी देना सुनिश्चित करें. उक्त परेशानी का 24 घंटों के अन्दर प्रखंड कार्यालय से निष्पादन किया जाएगा. इस दौरान उपस्थित कम्यूटर ऑपरेटर को सभी आइसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों का डाटा संधारित करने का उन्होंने निर्देश दिया. बीडीओ श्री रजक ने आइसोलेशन सेंटर में साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया तथा लोगों को ससमय उचित पोषाहार मिले इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये.







