जमशेदपुर : लंबे समय के इंतजार के पश्चात राष्ट्रीय वैश्य पोद्दार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पोद्दार के प्रयासों से राष्ट्रीय कार्यालय का निर्माण व उद्घाटन किया जा रहा है. महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत देव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 4-5 सितंबर दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के ट्रॉनिका सिटी (पीली बिल्डिंग चौक) में 4 सितम्बर को राष्ट्रीय वैश्य पोद्दार महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सह केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
5 सितंबर को राष्ट्रीय महाधिवेशन का प्रारूप तैयार किया गया है. श्री देव ने बताया कि कार्यक्रम ओम रीजेंसी (होटल) में आयोजित होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न प्रांतो से संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारीगण कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे जिसमें झारखण्ड से प्रांतीय अध्यक्ष अरुण पोद्दार व महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत देव जी भी उपस्थित रहेंगे.




