
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में विकास पथ को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को नये उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी ने पदभार संभाला. श्री बख्शी ने निवर्तमान उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन (भा.प्र.से) से पदभार ग्रहण किया. ज्ञांत हो कि संदीप बख्शी जिले के रोड मैप को भली भांती जानते हैं और इस जिले में डीआरडी निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं. हलांकि तत्कालीन उपविकास आयुक्त आदित्य रंजन ने जिले में विकास कार्य को काफी गति से बढ़ाने का कार्य किया और कोरोना काल में नयी तकनीक का अविष्कार कर जिले को कोरोना से बचाने के लिए भी कई सराहनीय कार्य किये हैं.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







