
जमशेदपुर : नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा का आयोजन गत जनवरी-फरवरी माह में आफलाइन माध्यम से किया गया था. वहीं एनआईओएस की ओर से गत 15 मार्च को परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गयी. माध्यमिक परीक्षा में कदमा के बीएच एरिया स्थित डीबीएमएस एकेडमी के छात्र दीपक पांडे 77.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं छात्रों की सुविधा को देखते हुए एनआईओएस ने आफलाइन आन डिमांड परीक्षा शुरू की है. इस वर्ष आन डिमांड परीक्षा का परीक्षा केंद्र जमशेदपुर में ही है. केंद्र द्वारा आयोजन की गयी परीक्षा अप्रैल माह में ली जाएगी. वहीं छात्र द्वारा फॉर्म भरने में कोई आपत्ति हो तो वे कदमा के बीएच एरिया, रोड नंबर-7 स्थित डीबीएमएस कैरियर एकेडमी में संपर्क कर सकते हैं.



