अगरतला/कोहिमा/शिलांगा: नॉर्थ-ईस्ट के तीनों राज्यों में हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था केबीच शुरू हुई. तीनों राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग चल रही है. शुरुआती रुझानों में ही भाजपानगालैंड में बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है. त्रिपुरा में संशय की स्थिति बनी हुई है. मेघालय में एनपीपी व टीएमसी का प्रदर्शनशानदार रहा है जबकि कांग्रेस और भाजपा भी 8- 8 सीटों पर आगे चल रही है. त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान हुआ.यहां पर भाजपाको काफी उतार चढ़ाव झेलना पड़ रहा है. त्रिपुरा में भी भाजपा सत्ता में आयेगी या नहीं स्थिति पर अभी संशय है. टिपरा मोथा भी 12 सीटोंपर आगे चल रही है.(नीचे भी पढ़े)
मेघालय में 27 फरवरी कोमतदान हुआ. सोहियोंग सीट पर यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था.इस बार एनपीपी ने 57, कांग्रेस और भाजपा ने 60-60 और टीएमसी ने 56 सीटोंपर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.नगालैंड की 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग हुई. यह पिछले साल से10 फीसदी ज्यादा है. यहां 10 फरवरी को अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार खेकाशे सुमी ने नामांकन वापस ले लिया था,जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी कजेतो किनिमी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया.



