
जमशेदपुर : कोरोना संक्रमित के इलाज कर रहे और संदिग्धों के इलाज में लगे एमजीएम अस्पताल की नर्सों ने ड्यूटी करने से इंकार कर दिया है। इन नर्सों का सीधे तौर पर आरोप है कि जब से कोरोना वैश्विक महामारी आई है तब से लगातार हम लोग ड्यूटी कर रहे हैं 1 दिन भी छुट्टी नहीं मिली है। जिसके कारण अब परेशानी बढ़ रही है।
इन नर्सों को कोरोना से बचने के लिए पूरी तरह से कीट उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिसके कारण यह लोग दहशत में है ।हालांकि सभी नर्सों ने हंगामा कर काम नहीं करने का ऐलान किया है। उधर एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक ने साफ कर दिया है किसी भी कीमत पर ड्यूटी करना होगा छुट्टी नहीं मिलेगी।
अब यह सभी नर्स राज्य सरकार से गुहार लगा रहे हैं इन्हें भी सप्ताहिक छुट्टी दी जाए। ताकि लगातार काम करने से जो परेशानी बढ़ रही है उस राहत मिले। वैसे अब देखने वाली बात यह होगी कि वाकई इन नर्सों को छुट्टी मिलता है या अधीक्षक का फरमान चलता है।







