
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की ओर से ‘‘ इकनॉमिक एम्पावारमेंट ऑफ वीमेन‘‘ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन मंगलवार कोल्हान विश्वविद्यलय की पूर्व कुलपति एवं जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्रचार्या प्रोफेसर (डॉ) शुक्ला महंती ने किया। उन्होंने कार्यशाला के प्रतिभागीयों को प्रेरित करते हुए अपने संदेश में महिला सशक्तिकरण को समय की मांग बतलाया। देश में महिलाओं की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि आज लॉकडाउन की स्थिति में भी महिलाओं को मानसिक और शारीरिक समस्याओं का शिकार होना पड़ रहा है। ऐसे में महिलाओं को अपनी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हैं, साथ ही समाज और परिवार में उन्हें मिलने वाले स्थान के विस्तार की जरूरत भी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए छोटे-छोटे ऋण लेकर भी अपना स्वयं का व्यपार शुरू कर सकती हैं। महिलाओं को अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए स्वयं को सशक्त बनाते हुए ही आगे आना होगा।

कार्यषाला में गूगल मीट एप्लीकेशन के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, कर्नाटका, आंध्र प्रदेश, बिहार, ‘झारखण्ड,छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा एवं उत्तर प्रदेश, पंजाब से 400 किशोरी एवं वयस्क युवा महिला प्रतिभागी सीधे तौर पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से शामिल हुई। कोल्हान विश्वविद्यलय की पूर्व कुलपति, प्रो शउक्ला महंती के सफल मार्गदर्गन से इस कार्यशाला का आयोजन सम्भव हो पाया।
कार्यषाला की आयोजन सचिव सह गृह-विज्ञान विभागाध्यक्षा, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की डॉ रमा सुब्रमण्यम ने अपने स्वागत भाषण द्वारा मुख्य आयोजक, विषय विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराया. उन्होंने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लघु उद्योग एक अहम् भूमिका निभा सकता है। क्योंकि कोरोना काल में देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए महिलाओं को अधिक दृढ़ता के साथ आत्मनिर्भर बनते हुए अपने साथ देश को भी आगे लाना होगा। डॉ सुब्रमण्यम ने बताया कि यह कार्यशाला महिलाओं को चुनिंदा व्यपारों के अवसर को बतलाते हुए ऑनलाइन माध्यम से लघु उद्योगों की शुरुआत करने की प्रेरणा देगा और साथ ही उन्हें सरकारी कार्यक्रमों एवं उद्यमी बनने के लिए मिलनेवाली सुविधाओं से भी अवगत कराएगा।’
कार्यशाला के पहले दिन के प्रथम सत्र में ’वाइल्ड अर्थ बेंगलुरु’ कम्पनी की संस्थापक, साबिया रवि वालिया ने प्रतिभागियों को उद्यमिता के गुर सिखाये और बताया कि किस प्रकार छोटे-छोटे उद्योगों को अपनाकर महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती हैं। उन्होनें अपने स्वयं के उद्यमित जीवन के अनुभवों से सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि व्यापार करने के लिए धन नहीं बल्कि सही विचार की जरूरत हैं। पहले दिन के दूसरे सत्र में निफ्ट,नई दिल्ली की एसोसिएट प्रोफेसर तुलिका महंती, ने ’डिकोपेज’ नामक आधुनिक कला के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्रीमती महंती ने बतलाया कि, यह कला का एक ऐसा रूप हैं, जिसमें उत्पादों को कागज, कपडे, चित्रकला प्रभाव, सोने की पत्ती, स्याही अंलकरण एवं अन्य माध्यमों से सुंदर कलाकृति के रूप में बदला जा सकता है और इन कलाकृतियों की विश्वव्यापी मांग भी है। उनहोंने बताया कि किस प्रकार से हम विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प कलाकृतियों के माध्यम से अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।
कार्यशाला में प्रतिभागियों एवं विषय विषेषज्ञों के मध्य प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ। कार्यशाला के संचालन के साथ ही धन्यवाद ज्ञापन गृह विज्ञान विभाग की शिक्षिका डी पुष्पलता ने किया। कार्यशाला के आयोजन में आयोजन कमेटी की सदस्य डॉ रमा सुब्रमण्यम, निफ्ट, नई दिल्ली की तुलिका मोंहती, कोलकता विश्वविद्यलय की डॉ अनंदिता चक्रवर्ती, डी पुष्पलता एवं श्री विश्वनाथ राव का प्रमुख योगदान रहा। कार्यशाला के दूसरे एवं अंतिम दिन में पश्चमिन बंगाल, कृषि विज्ञान केंद्र की अंजलि शर्मा एवं जमशेदपूर के क्रिएटिव एवं लॉ ग्रेविटी रेस्तरां के संस्थापक शेफ अविनाश कुमार प्रतिभागियों को उद्यमिता के गुर सिखाएगें।


















