जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में ओड़िशा पुलिस ने छापामारी कर सतनाम कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर ले गयी. सतनाम के खिलाफ ओड़िशा के पुरी जिले के सी बीच थाना क्षेत्र में चोरी का एक मामला दर्ज है. गोलमुरी के न्यू डेवलपमेंट एरिया निवासी रोहित कुमार ने इसको लेसकर एफआइआर दायर कराया था. रोहित ने अपने एफआइआर में कहा था कि 12 जुलाई को वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पुरी गया था. वहां वह होडल लैंडमार्क में ठहरा था. उसने कार बुक की थी, जिसका चालक सतनाम कश्मीर सिंह था. बहन को गिफ्ट देने के लिए उसने सोने की चेन और ब्रेसलेट खरीदी थी. 13 जुलाई को जब वह बैग की जांच की तो उसमें से दोनों गहने गायब पाये गये. उन्होंने कहा कि चालक ने ही उनके गहनों की चोरी कर ली. इसके बाद उन्होंने 13 जुलाई को ही ओड़िशा के पुरी में एफआइआर दायर किया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उसको पुलिस लेकर ओड़िशा चली गयी.







