
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. टाटा स्टील के कर्मचारियों के हुए वेज रिवीजन समझौता के आधार पर कर्मचारियों को प्रति माह प्रति बच्चा के हिसाब से 600 रुपये एजुकेशन एलाउंस देना तय हुआ है. इसके तहत एक बच्चा अगर किसी कर्मचारी का बच्चा किसी स्कूल में पढ़ता है तो उनको 600 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से एजुकेशन एलाउंस मिलेगा और अगर किसी का दो बच्चे है तो उनको 1200 रुपये प्रतिमाह मिल जाया करेगा. सितंबर 2019 को वेज रिवीजन समझौता हुआ था. इसके आधार पर सितंबर 2019 से लेकर फरवरी 2020 तक का बकाया करीब सात माह का एजुकेशन एलाउंस का एरियर भी कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में चला जायेगा. एक बच्चा अगर किसी कर्मचारी का होगा तो सात माह का 600 रुपये जोड़कर कुल 4200 रुपये बैंक एकाउंट में चला जायेगा और अगर दो बच्चा होगा तो कुल 8400 रुपये कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में चला जायेगा. एचआरएम विभाग की ओर से एजुकेशन एलाउंस को लेकर एक अलग से एप ही विकसित करने जा रही है, जिसमें सारी जानकारी कर्मचारियों को लोड करना होगा और उसके आधार पर उनको एलाउंस हर माह वेतन के साथ ही मिल जाया करेगा. हर माह वेतन की राशि के साथ फरवरी 2020 से रेगुलर एजुकेशन एलाउंस मिल जाया करेगा. बुधवार को टाटा स्टील के एचआरएम विभाग के अधिकारियों के साथ यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय के बीच हुई वार्ता के बीच यह तय हुआ. एजुकेशन एलाउंस को लेकर कर्मचारियों में थोड़ा ऊहापोह की स्थिति थी, जो अब दूर हो चुकी है. इसके अलावा कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता के आधार पर वेतन समेत अन्य सारे एलाउंस के एरियर की राशि का भुगतान बैंक एकाउंट में 17 या 18 फरवरी तक चला जायेगा. एरियर की राशि का ऑनलाइन स्लिप भेज दिया गया है. अब एरियर की बकाया राशि का स्लिप का हार्ड कॉपी इस माह के अंत तक भेज दी जायेगी, जिसके बाद 17 या 18 फरवरी तक कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में भेज दिया जायेगा.







