
चाकुलिया : चाकुलिया थाना में शुक्रवार की शाम होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक नपं अध्यक्ष संध्या रानी सरदार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि रंगों का त्यौहार होली आपसी एकता और भाईचारे का साथ मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि होली के अवसर पर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरूस्त रखा जाये. कहा कि बाजार के जाम पड़ी नालियों की सफाई कराई जाएं और नया बजार रेलवे भूमि पर दुकानदारों द्वारा खुले में ही मुर्गा बेचा जा रहा है जो स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए नुकसान है. इसपर प्रतिबंध लगाया जाये.
लोगों ने कहा कि आज करोना वायरस से लोग भयभीत हैं और बाजार में खुले तौर पर मांस और मछली की बिक्री हो रही हैं. सड़क पर दुकानदार द्वारा सरकारी भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है, जिस कारण सड़क पर आवागमन करने में लोगों को परेशानी हो रही है.
बैठक को संबोधित करते हुए सीओ अरविंद ओझा ने कहा कि बाजार में और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में पहले भी विभागीय स्तर पर पहल की गई थी. कहा कि वे इस संबंध में विभागीय स्तर पर नोटिस देकर दुकानदारों को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश देंगे, इसके बावजूद भी अगर किसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
बैठक में थाना प्रभारी अनिल नायक, बिजली विभाग के जेई दिपक कुमार, शंभु नाथ मल्लिक, पार्षद देवानंद सिंह, असगर हुसैन, शतदल महतो, मो गुलाब, मलय रूहीदास, अनिल मिश्रा, अमित भारतीय, रामाकांत शुक्ला, दिनेश सिंह, मिनहाज अख्तर, चरण सोरेन, पंकज महतो, मौसमी मल्लिक, पतित दास, राणा मल्लिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.





