
रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है. भाजपा की तैयारी जोरो पर है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तैयारी को और तेज करने के लिए 12 सितंबर को झारखंड के दौरे पर आने वाले है. वैसे तो यह विशुद्ध रुप से सरकारी कार्यक्रम है, लेकिन इसी बहाने वे पार्टी के कार्यकर्ताओं और सरकार के साथ नेताओं को भी मंत्र देकर लौटेंगे. वैसे उनके तय कार्यक्रम के तहत तीन बड़ी योजनाओं की शुरुआत करने जा रहे है. इस दौरान वे छोटे व्यापारियों को दिये जाने वाले तीन हजार रुपये के पेंशन योजना की शुरुआत करने जा रहे है. इसके अलावा सबसे बड़ा कार्यक्रम झारखंड विधानसभा का उदघाटन का है. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा का उदघाटन करेंगे. रांची के एचइसी मैदान में आयोजित समारोह में सारी योजनाओं की शुरुआत करेंगे. यहीं से वे साहेबगंज पर बनाये गये मल्टीमॉडल बंदरगाह का भी उदघाटन करेंगे. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.



