राजनीतिJharkhand bjp : झारखंड भाजपा के कद्दावर सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ...
spot_img

Jharkhand bjp : झारखंड भाजपा के कद्दावर सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने बोला हमला, कहा – निशिकांत पार्टी के मालिक नहीं, वे अनाप शनाप बयानबाजी की शिकायत करेंगे

राशिफल

रांची : झारखंड के गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ उनके ही भाजपा विधायक ने हमला बोल दिया है. देवघर के सारठ के भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने कहा है कि निशिकांत दुबे के बयान से झारखंड में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता कई बार असहज हो जाते है. उन्होंने मीडिया से रांची में बातचीत करते हुए कहा कि निशिकांत दुबे केंद्र की राजनीति करते है. लेकिन उनका हस्तक्षेप हमेशा झारखंड को लेकर होता है. उनका बयान के बाद कार्यकर्ता असहाय महसूस करते है. (नीचे भी पढ़ें)

सीएम भ्रष्टाचार में जेल जा रहे है. सीएम भ्रष्टाचार में फंसे है, यहां तक ठीक है, लेकिन यह कहना कि सत्ताधारी पार्टी के 18 विधायक उनके संपर्क में है और विश्वासमत हासिल हो जाना है, यह गलत संदेश जाता है और पार्टी के लोग असहाय महसूस करते है. उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को जरूर आलाकमान के पास रखेंगे. उनसे जब पूछा गया कि सांसद निशिकांत दुबे काफी पकड़ वाले है, इस पर रणधीर सिंह ने कहा कि वे सांसद ही तो है. पार्टी के मालिक थोड़ी है. वे इस बात को जरूर रखेंगे. ऐसा बयान तो खुद प्रदेश अध्यक्ष भी नहीं करते है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading