
जमशेदपुर : 1971 युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर की ओर से स्वर्णिम विजय दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर गोलमुरी शहीद स्मारक स्थल से सैकड़ों की संख्या में परिषद के पूर्व सैनिकों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली. यह रैली हावड़ा ब्रिज, साकची, बाराद्वारी, एग्रीको से होते हुए गोलमुरी चौक में संपन्न हुई. 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने पराक्रम को पेश करते हुए पाकिस्तान के सैनिकों को नाकों चने चबा दिए जिसमें, 16 दिसंबर को भारत ने पाकिस्तान पर विजय हासिल की जिसको लेकर प्रत्येक वर्ष शहीद हुए सैनिकों के याद में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद विजय दिवस मनाते हुए पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान समारोह का आयोजन करती आ रही है. इस वर्ष परिषद ने सीडीएस जनरल दिवंगत बिपिन रावत, उनकी पत्नी सहित 14 सैनिकों के आकस्मिक निधन के कारण सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया, लेकिन शहीद सैनिकों की याद में रैली निकाल कर उन्हें याद किया. रैली के शुभारंभ से पूर्व देश भक्ति गीत गाकर देश के वीरों को याद किया गया.



