• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 13, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत की पत्नी और पुत्र समेत पांच नेता छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित, प्रदेश कांग्रेस ने शुरू की कार्रवाई, सभी जिलों से पार्टी विरोधी कार्य करने वालों की मंगाई जा रही है रिपोर्ट

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की पत्नी व लोहरदगा नगरपालिका की अध्यक्ष अनुपमा भगत और उनके पुत्र सह प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अभिनव सिद्धार्थ को पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। इससे संबंधित आदेश प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी कर दिया गया है। अनुपमा और सिद्धार्थ के अलावा कांग्रेस नेता आलोक साहू, मोहन दूबे एवं लोहरदगा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित सिन्हा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इन पर विधानसभा चुनाव-2019 में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करने एवं भाजपा के लिए खुलकर प्रचार-प्रसार करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गई है। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तदर्थ अध्यक्ष साबिर खान की अनुशंसा के आलोक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन तिलकधारी सिंह की सहमति एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनुमोदन के बाद उक्त पांच लोगों को पार्टी से निकाला गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ जिन लोगों ने भी चुनाव लड़ा या उम्मीदवार के खिलाफ काम किया है, वैसे लोगों की रिपोर्ट जिला कांग्रेस अध्यक्ष से मांगी जा रही है। इसके बाद और कई ऐसे नेता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किये जाएंगे।

गलत आरोप लगाया गया, प्रतिशोध की भावना से हुई कार्रवाई : अनुपमा
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की पत्नी और लोहरदगा नगरपालिका की अध्यक्ष अनुपमा भगत ने कहा कि पार्टी ने एकतरफा कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पूरी तरह से बदले की भावना के साथ की गई है। उनपर पार्टी के प्रत्याशी के विरोध में भाजपा के लिए कार्य करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में उनसे किसी तरह का कारण बताओ नोटिस का जवाब या स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया है। इससे यह स्पष्ट है कि कार्रवाई प्रतिशोध की भावना से ही की गई है। यह दु:खद है। पार्टी के पास आरोप से संबंधित साक्ष्य नहीं है। साक्ष्य या तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कई विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी पत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया। यह संगठन के लोगों को भी मालूम है। कांग्रेस के ही उनके क्षेत्र के बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे सुखदेव भगत
अनुपमा भगत के पति और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे, लेकिन झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के ठीक पहले वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर ही लोहरदगा से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। लोहरदगा से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने विधानसभा चुनाव में बाजी मार ली। अब जबकि सरकार का गठन हो चुका है। इसके बाद सुखदेव भगत की पत्नी और पुत्र पर कार्रवाई की गई है।

sharpbharat

sharpbharat

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
जगन्नाथपुर : सांसद व विधायक ने संयुक्त रूप से मालुका, तोड़ागहातु व निश्चिंतपुर पंचायत के कई गांव में किया कंबल वितरण, 310 ग्रामीण हुए लाभांवित

जगन्नाथपुर : सांसद व विधायक ने संयुक्त रूप से मालुका, तोड़ागहातु व निश्चिंतपुर पंचायत के कई गांव में किया कंबल वितरण, 310 ग्रामीण हुए लाभांवित

चाईबासा : अवकाश तालिका से मागे पर्व की छुट्‌टी हटाये जाने से हो भाषी शिक्षकों में उबाल

चाईबासा व आसपास में फिर जोर पकड़ने लगा है अवैध लॉटरी का धंधा

चाईबासा व आसपास में फिर जोर पकड़ने लगा है अवैध लॉटरी का धंधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया के पहल पर मिला नया ट्रांसफॉर्मर, लोगों में हर्ष

Jamshedpur durga puja – जमशेदपुर : दुर्गापूजा में मनचलों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नजर, छह रूटों पर महिला पुलिस तैनात

Jamshedpur breaking : जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, देखिए – video

East Singhbhum Agarwal sammelan : अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, कई गणमान्य हुए शामिल

Jamshedpur rural sp inspection – ग्रामीण एसपी ने पोटका, कोवाली, मुसाबनी व जादूगोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों और स्वर्णरेखा नदी घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया के पहल पर मिला नया ट्रांसफॉर्मर, लोगों में हर्ष

Jamshedpur durga puja – जमशेदपुर : दुर्गापूजा में मनचलों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नजर, छह रूटों पर महिला पुलिस तैनात

Jamshedpur breaking : जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, देखिए – video

East Singhbhum Agarwal sammelan : अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, कई गणमान्य हुए शामिल

Jamshedpur rural sp inspection – ग्रामीण एसपी ने पोटका, कोवाली, मुसाबनी व जादूगोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों और स्वर्णरेखा नदी घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Saraikela accident : कांड्रा सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल, टीएमएच में इलाजरत 

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News