रांची : झारखंड के देवघर में एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंची. राजधानी रांची के धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया. वे यहां नाइट स्टे करेंगी. इसके बाद वे 1 अगस्त को धनबाद जायेंगी. (नीचे भी पढ़े)
धनबाद में आइआइटी आइएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह में 1 अगस्त 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. डीसी ने निर्देश दिया कि बिना पहचान पत्र के किसी को भी कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.(नीचे भी पढ़े)
सभी दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी निर्धारित समय पर अपने-अपने स्थानों पर उपस्थित रहेंगे. डीसी ने सभी दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को अपने निर्धारित स्थानों पर जाकर आपसी समन्वय बनाने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि राष्ट्रपति का अभूतपूर्व स्वागत कर उनके धनबाद आगमन कार्यक्रम को यादगार बनाना है. साथ ही राज्य सरकार का एक अच्छा संदेश भी देना है.



