• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 7, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को दिया तीन तोहफा, विधानसभा के नये भवन की हुई शुरुआत, शुक्रवार को होगा एक दिन का होगा विशेष सत्र

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
झारखंड विधानसभा भवन का उदघाटन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, साथ है राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत अन्य.

रांची : झाररखंड की जनता को चुनाव के ठीक पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तोहफा दिया है. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के दौरे पर पहुंचा. उनका यहां पहुंचने पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, सांसद संजय सेठ समेत तमाम लोगों ने उनका स्वागत किया. सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड विधानसभा के नये भवन का उदघाटन किया.

साहेबगंज में देश का दूसरा मल्टी मॉडल टर्मिनल का उदघाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. इस कार्यक्रम में साथ रहे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार समेत अन्य.

झाररखंड के गठन के 19 साल बाद नये विधानसभा को बनाया गया और उसका उदघाटन भी हुआ. यह विधानसभा देश की पहली इ-विधानसभा है, जिसमें विधायक के टेबुल पर लैपटॉप दिया गया है जबकि पूरी तरह वाइ-फाइ से यह लैस है. इसके उदघाटन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत तमाम सहयोगी पार्टियों के लोग भी मौजूद थे. उदघाटन के बाद शुक्रवार को एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाया गया है, जिसमें औपचारिक तौर पर बातें होगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान गये, जहां उन्होंने किसान मानधन योजना और एकलव्य मॉडल स्कूल के साथ ही स्वरोजगार पेंशन योजना की शुरुआत की. इसके तहत दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी स्वरोजगार पेंशन का लाभ मिलने लगेगा. श्री मोदी साहिबगंज स्थित बंदरगाह का भी उदघाटन किया. इस दौरान केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे. 

रांची एयररपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करती राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत अन्य.

झारखंड विधानसभा उद्घाटन के पश्चात समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में गरीब सबसे पहले स्थान पर हैं. उनके लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों के लिए सरकारा द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के लिए झारखंड लांच पैड है. यहीं रांची के प्रभात मैदान से आयुष्मान योजना की शुरुआत की गयी. यहीं से किसान मानधन योजना की भी शुरुआत की गयी. उन्होंने कहा कि नव उद्घाटित मल्टी मॉडल टर्मिनल से झारखंड को नयी पहचान मिलेगी. इससे विकास के नये अवसर मिलेंगे और झारखंड के लोगों के विकास की अपास संभावनाएं हैं. प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि हमने कामदार और दमदार सरकार का वादा किया था, 100 दिनों में आपने इसका ट्रेलर देखा है. उन्होंने कहा कि जनता को लूटने वालों के बख्शा नहीं जायेगा, बल्कि उन्हें सही जगह पर पहुंचाया जायेगा. भ्रष्टाचार करनेवाले जेल पहुंचेंगे. अपने संबोधन में उन्होंने आतंक के खिलाफ सख्त कानून बनाये जाने, बंगाल के लोगों की कट मनी से परेशान, तीन तलाक कानून पारित किये जायने आदि की भी चर्चा की. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने की बात की. साथ ही बताया कि संसद के मॉनसून सत्र में सबसे ज्यादा काम हुआ है.

नये विधानसभा भवन की क्या है विशेषताएं :
1. वाइ-फाइ से पूरी तरह लैस है जबकि विधायकों के टेबुल पर लैपटॉप दिया गया है
2. यहां विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, डिप्टी स्पीकर, विपक्ष के नेता समेत अन्य वरीय नेताओं और अधिकारियों के लिए अलग-अलग कार्यालय बनाया गया है, जिसको वीडियो कांफ्रेंसिंग से जोड़ा गया है.
3. विधानसभा को पूरी तरह पेपरलेस बनाया गया है.
4. विधानसभा का आकर्षक लुक दिया गया है, जिसमें गुंबद बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई 37 मीटर के करीब है जबकि इसमें डिजाइनिंग जल, जंगल, जमीन, नृत्य करती महिलाएं, नदी-नालों को सोहराय पेंटिंग को भी इसके मार्फत दर्शाया गया है.
5. विधानसभा भवन में ऑस्ट्रेलिया के सिनोडोन-टैक्टिलोन और ज्यासिया-जैपोनिका घास लगाया गया है, जो कम पानी में बेहतर दिखता है.
6. यहां सोलर प्लांट भी लगाया गया है, जहां बिजली की जरूरत को सोलर प्लांट पूरा करेगा. स्टैंडबाइ जेनरेटर के अलावा बिजली की भी व्यवस्था है
7. 39 एकड़ में फैले इस विधानसभा भवन को बनाने में करीब 465 करोड़ रुपये खर्च हुए है और बिल्डअप एरिया 57220 स्क्वेयर मीटर के करीब है. 

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur accident : सिदगोड़ा में ऑटो पलटा, चालक समेत अन्य घायल
खबर

Jamshedpur accident : सिदगोड़ा में ऑटो पलटा, चालक समेत अन्य घायल

September 6, 2026
Jamshedpur body found : बागबेड़ा बड़ौदाघाट के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही शव की पहचान कराने का प्रयास
खबर

Jamshedpur body found : बागबेड़ा बड़ौदाघाट के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही शव की पहचान कराने का प्रयास

September 6, 2026
jamshedpur bjp workshop-पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान, भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी हुई तेज
खबर

jamshedpur bjp workshop-पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान, भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी हुई तेज

September 6, 2026
Next Post

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने एनएस ग्रेड को किया खारिज, अध्यक्ष व महामंत्री समझौता के लिए अधीकृत, स्थायीकरण की परंपरा रहे कायम, कमेटी मीटिंग में लिया गया फैसला

टाटा स्टील : जेएनटीवीटीआइ ने युवाओं को दी नयी ऊड़ान, 17 एकड़ में कदमा में खुलेगा नया केंद्र

TRF नौकरी : जमशेदपुर गोलमुरी नियोजनालय में 300 पदों के लिए जुटे 500 से अधिक अभ्यर्थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News