
जमशेदपुर : पिछले 48 घंटों से शहर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. वहीं जमशेदपुर की दोनों प्रमुख नदियां खरकई और स्वर्णरेखा उफान पर है. इधर जिला प्रशासन की ओर से निचले इलाकों के हिस्सों में रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है. आपको बता दें कि चक्रवाती बारिश के कारण शहर व आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. वहीं दीपावली की खरीदारी में जुटे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावे दीपावली की तैयारी में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. वहीं काली पूजा पंडालों के निर्माण में भी बाधा उत्पन्न हो रही है. वैसे मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार कल से मौसम साफ रहने की संभावना है.



