
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के दुगनी स्थित सीआरपीएफ 196 बटालियन के कैंप स्थित पेड़ से लटक एक सीआरपीएफ जवान शैफुद्दीन अहमद ने आत्महत्या कर ली है. घटना बीती देर रात की बताई जा रही है. जवान ने अपने बैरक के छत से सटे एक पेड़ से लटक आत्महत्या कर ली है. इधर घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह सीआरपीएफ ने सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस को दी. जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वैसे पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा की जा रही है. वहीं पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. हालांकि अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. मृतक जवान असम का रहनेवाला था और बीते जून में उसकी ट्रांसफर गुवाहाटी से सरायकेला 196 बटालियन में हुई थी.



