जमशेदपुर: 19 अप्रैल, रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा परिसर में संकुल स्तरीय विषय प्रमुख तथा सह विषय प्रमुख कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, ॐ तथा मां सरस्वती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा पुष्पार्चन के साथ हुआ, मंच पर उपस्थित अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य सह संकुल प्रमुख रंजय कुमार राय के द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बागबेड़ा संकुल में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यालयों के विषय प्रमुख आचार्य जी-दीदी जी के द्वारा सत्र 2026-27 की योजना बनाना था तथा उसे संकुल के सभी विद्यालयों में लागू करना है, जिससे सभी भैया बहनों का पठन पाठन का स्तर ऊंचा हो. यह कार्यक्रम तीन सत्रों में संपादित हुआ, जिसमें जमशेदपुर संकुल के 10 विद्यालयों से 32 विषयों के प्रमुख तथा सह प्रमुख आचार्य जी -दीदी जी उपस्थित हुए. (नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय विद्यालय के प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विमल यादव, शास्त्रीनगर विद्यालय के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिन्हा, सचिव अरुण कुमार सिंह, बिरसानगर विद्यालय के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, संकुल के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा विषय प्रमुख आचार्य जी दीदी जी उपस्थित हुए. कार्यक्रम का समापन शान्ति मंत्र के साथ हुआ.



