जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल-कांड्रा मुख्य सड़क की जर्जर हालत से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा 15 अप्रैल को एक दिवसीय धरना दिया था. गोलचक्कर-कांड्रा सड़क पर काटिया गांव में सड़क दुर्घटना में घर मालिक बाल बाल बचे.ग्रामीणों का आक्रोश रविवार सुबह और बढ़ गया, जब करीब चार बजे एक अनियंत्रित ट्रिप ट्रेलर सड़क किनारे बने मकान में घुस गया और पलट गया. तेज आवाज के साथ हुए हादसे से परिवार के लोग दहशत में आ गए. मकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि घर में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए और कोई हताहत नहीं हुआ.(नीचे भी पढ़े)
लेकिन मकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उड़ती धूल के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं. रात में वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लगता, जिससे गाड़ियां अनियंत्रित होकर घरों में घुस रही हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि बड़े-बड़े गड्ढों और उड़ती धूल से छात्र-छात्राएं, राहगीर और आम जनता रोजाना परेशान हैं. कई बार शिकायत और आंदोलन के बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन है. सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है.ग्रामीणों ने कहा कि यह आंदोलन केवल विरोध नहीं, बल्कि जनहित की आवाज है. चेतावनी दी कि जब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं होता, चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है.



