
जमशेदपुर : जमशेदपुर और टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी टाटा के जन्मदिन में शामिल होने के लिए टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा और चेयरमैन एन चंद्रशेखरन जुबिली पार्क के लाइटिंग का उदघाटन करने के बाद सीधा सर दोराबजी टाटा पार्क में हुए नए कार्य को देखने पहुंचे.

उन्होंने लेडी मेहरबाई टाटा की प्रतिमा और उनके डायमंड रिंग का स्ट्रक्चर की सराहना की और कहा वाह क्या बात है. इस दौरान चेयरमैन एन चंद्रशखरन ने भी तारीफ की. इसके बाद बिष्टुपुर थाना के बगल वाले मेन गेट के पास लगाए गए नए स्ट्रक्चर की काफी तारीफ की. उसका भी रतन टाटा और एन चंद्रशेखरन ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया. इसके बाद कंपनी के वरीय अधिकारियों के साथ डिनर का आयोजन किया गया जिसमें कंपनी के आला अधिकारी और टाटा समूह से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया. इस डिनर के दौरान अधिकारियों को कहा गया कि कोरोना के कारण आई वैश्विक स्तर की चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना होगा. कंपनियों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए काम करने पर बल दिया.



