
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा वर्ष का पहला रक्तदान शिविर रेडक्रॉस भवन, साकची में आयोजित हुआ, जो हाथी मार्का सरसो तेल की निर्माता कम्पनी बीपी ऑयल मिल्स लिमिटेड सेल्स डिपो जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 104 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, बी.पी. ऑयल मिल्स के स्थानीय प्रबंधक नवीन अग्रवाल, उनके सहयोगी बीरेन्द्र कुमार एवं रमेश जोशी, समाजसेवी राकेश मिश्र, रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन डी. के. घोष ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़कर भाग लिया, जिन्हे स्मृति स्वरूप रेड क्रॉस एवं रक्तदान के चिन्ह से जुड़ा टी शर्ट प्रदान किया गया। इस शिविर के सफल बनाने में सुश्री सरस्वती, शान्ता अधिकारी, गीता सिंह, अशोक कुमार सिंह, समीर दत्ता, प्रभुनाथ सिंह, राधाकान्त वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. एल. बी. सिंह के नेतृत्व में रक्त संग्रहित किया।







