जमशेदपुर : मंगलवार को सनातनी आस्था और भक्ति में पूरा शहर डूब गया. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ यात्रा पर नगर भ्रमण पर निकले. राम मंदिर से निकली यात्रा में शहर के युवाओं की टोली ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया. रॉबिनहुड आर्मी, ग्रीन कैप्स फाउंडेशन, साइलेंट टेल्स के कार्यकर्ता भगवान बलभद्र के रथ के साथ अग्रेसर की भूमिका में रहे. बताते चले कि दोपहर 4 बजे रथ यात्रा का आरंभ हुआ. कीनन स्टेडियम के रास्ते साकची गोलचक्कर होते हुए यात्रा रात्रि 10:30 बजे साकची मनोकामना मंदिर के पास समाप्त हुई. गर्मी और तेज धूप के बीच रॉबिनहुड आर्मी ने पूरी कुशलता से यात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया. (नीचे भी पढ़ें)
रॉबिनहुड आर्मी के सदस्य और स्वयंसेवियों की टोली ने नंगे पैर भगवान की सेवा की और भक्तों का भी ध्यान रखा. किसी भी प्रकार के व्यवधान से बचने के लिए पूरी रॉबिनहुड आर्मी तत्पर रही. इस दौरान उन्होंने भजन और नृत्य भी प्रस्तुत किए. पारंपरिक परिधान में आर्मी के युवा भीड़ से अलग दिख रहे थे और सभी ने यात्रा को सफल बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दिया. रॉबिनहुड आर्मी के हर्षित अग्रवाल और तेजस्वी कुमार ने सराहनीय कार्य करते हुए अन्य सदस्यों का मार्गदर्शन किया.




