• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 16, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur ddc race – जमशेदपुर के डीडीसी रेस, पेयजल विभाग की समीक्षा में तत्काल पानी की उपलब्धता बढ़ाने का दिया आदेश, समाज कल्याण विभाग की बैठक में दिया गया अधिकारियों को आदेश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

उप विकास आयुक्त ने की पेयजल स्वच्छता विभाग की समीक्षा, कहा- योजनाओं में लायें तेजी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपविकास आयुक्त (डीडीसी) विकास और जनता की योजनाओं को लेकर रेस हो गये है. इसको लेकर कई कदम उठा रहे है और लगातार बैठक कर रहे है. जमशेदपुर के उप विकास आयुक्त मनीष कुमार द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा की गई. कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पेयजलापूर्ति से संबंधी सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को निर्धारित समय में धरातल पर उतारें. हर-घर नल योजना में धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्रामीण जलापूर्ति की इस योजना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. जमशेदपुर जिले के दोनो प्रमंडल में करीब 3.5 लाख से अधिक घरों को योजना से जोड़ना है, इसके लिए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया जिससे ग्रामीणों को नल से शुद्ध जल उपलब्ध हो सके. अभी तक जमशेदपर प्रमंडल में 98 हजार तथा आदित्यपुर प्रमंडल में मात्र 13 हजार घरों को इस योजना से आच्छादित किया गया है, उप विकास आयुक्त ने कहा कि अगर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो कई परिवार इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे इसलिए समयबद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। कार्य की गति को बढ़ाना होगा. उप विकास आयुक्त ने कहा कि पंचायत या टोला स्तर पर हर घर जल टेप वाटर ( क्रियाशील घरेलू जल नल संयोजन या एफएचटीसी), मेगा जलापूर्ति नदी आधारित एवं लघु जलापूर्ति सौर ऊर्जा आधारित बोरिंग के माध्यम से जल उपलब्धता हेतु कार्य कराया जा रहा है, उसके रख-रखाव के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करें. भू-गर्भीय जल के संवर्धन पर भी ध्यान देना आवश्यक है. अन्य पेयजलापूर्ति योजना को पूर्ण करने में जितनी भी अन्तर-विभागीय मामले हैं, उसके लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारी के साथ आपस में समन्वय बनाकर समस्या का निदान किया जाए. चापाकल या सोलर जलमीनार के खराब पड़े होने की स्थिति में स्वत: संज्ञान लेते हुए भी पेयजल स्वच्छता विभागीय पदाधिकारी को अविलंब मरम्मतीकरण का निर्देश दिया गया. बैठक में कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर प्रमंडल अभय टोप्पो, जिला समन्वयक एसबीएम-जी व अन्य उपस्थित थे, वहीं सभी एई व जेई वीसी से जुड़े. (नीचे भी पढ़ें)

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक
जमशेदपुर के उप विकास आयुक्त मनीष कुमार द्वारा जिला सभागार में आहूत एक बैठक में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की गई. बैठक में सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना में अधतन प्रगति, सेविका-सहायिका नियुक्ति, कुपोषण उपचार केन्द्र, वन स्टॉप सेंटर, आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण तथा अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार ने छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरूआत की है. इस योजना से आच्छादित बालिकायें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकेंगी ऐसे में सभी सुयोग्य बालिकाओं को चिन्हित करें, सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को विद्यालय के प्राचार्य से समन्वय बनाते हुए लक्ष्य प्राप्ति का निदेश दिया गया. सेविका और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए नियमसंगत कार्रवाई करते हुए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया. फिलहाल जिले में 17 सेविका एवं 29 सहायिका का पद खाली है. आंगनबाड़ी केन्द्रों में पठन-पाठन, पोषाहार वितरण, भवनों की स्थिति, पोषण वाटिका आदि की जांच को लेकर उप विकास आयुक्त द्वारा सभी 25 महिला पर्यवेक्षिका एवं 5 सीडीपीओ को 30-30 आंगनबाड़ी केन्द्रों की जांच तीन दिनों में करने एवं रिपोर्ट समर्पित करने का निदेश दिया गया. उन्होने कहा कि कई आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्थानीय स्तर पर कुछ न कुछ नवाचार जरूर हो रहा होगा उसे देखें. जर्जर केन्द्रों का भी रिपोर्ट मांगा गया. जिले में कुपोषण उपचार केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं को लेकर उप विकास आयुक्त ने संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि वे खुद भी इन उपचार केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे. सौ फीसदी बेड ऑक्यूपेंसी बनाये रखने तथा उपचार के बाद घर लौटने वाले बच्चों का ट्रैकिंग प्रोफाइल बनाने के निर्देश दिए. वन स्टॉप सेंटर, मानव तस्करी को लेकर प्राप्त शिकायतों में कार्रवाई, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नेहा संजना खलखो, सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिकायें मौजूद रहीं.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur fire : गोलमुरी सब्जी बाजार में लगी आग, दुकान स्वाहा, देखिये – video
खबर

Jamshedpur fire : गोलमुरी सब्जी बाजार में लगी आग, दुकान स्वाहा, देखिये – video

October 16, 2026
Jharkhand congress big decision : झारखंड कांग्रेस का बड़ा फैसला, धनबाद व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का होगा विभाजन, गठित होंगी शहरी और ग्रामीण कमेटियां
खबर

Jharkhand congress big decision : झारखंड कांग्रेस का बड़ा फैसला, धनबाद व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का होगा विभाजन, गठित होंगी शहरी और ग्रामीण कमेटियां

October 16, 2026
jamshedpur durga puja : बागबेड़ा के पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, धर्म, आध्यात्म और पर्यावरण को समाहित है पूजा
खबर

jamshedpur durga puja : बागबेड़ा के पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, धर्म, आध्यात्म और पर्यावरण को समाहित है पूजा

October 15, 2026
Next Post

Jamshedpur rural cyber crime : साइबर अपराधियों ने यूसिल कर्मी दिलीप दत्ता के खाते से उड़ाये 14 हजार रुपये, पीड़ित ने एसबीआइ की जादूगोड़ा शाखा के खाते से रुपये गायब होने की शाखा प्रबंधक से शिकायत

Jamshedpur Khasmahal Sadar Hospital- खासमहल सदर अस्पताल पहुंची नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की तीन सदस्यीय टीम, अस्पताल की गुणवत्ता समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं पर चल रही है जांच

jamshedpur rural accident - हाइवे पर बाइक फिसलने से दो युवक घायल, एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल भिजवाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News