
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेलवे ट्राफिक रनिंग रूम के पास विहिप बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह को गोली मारने वाले अपराधियों में संजीत साह उर्फ संजीत झा गिरोह का नाम सामने आया है. संजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर बबलू पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमे बबलू को पांच गोलियां लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह टीएमएच पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. (नीचे भी पढ़े)

बबलू संजयनगर में गैस चूल्हे मरम्मत की दुकान चलाता है और सिक्योरिटी गार्ड का भी काम करता है. बबलू ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि बुधवार की रात जब वह काम कर वापस अपने घर लौटा तो दुकान में उनके ससुर भरत सिंह बैठे हुए थे. तभी वहां संजीत अपने भाई अजीत और लेडा के साथ पहुंचा और ससुर के साथ बकझक करने लगा. उन्होंने देख लेने की धमकी दी और कहा वो उसका काम नहीं कर रहा इसलिए गोली मार देंगे. हालांकि इसकी जानकारी उसने पुलिस को नही दी. (नीचे भी पढ़े)
आज सुबह वह काम से अपने दुकान जा रहा था, इसी बीच संजीत अपने भाई अजीत और लेडा अन्य 15 लोगों के साथ पहुंचे और रास्ते में रोककर पहले उसे लेड़ा ने गोली मारी. गोली उसके पैर में लगी भागने के क्रम में सभी ने उस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. इधर सूचना पाकर एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन और सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने घटनास्थल पहुंच कर जांच की. पुलिस को मौके से पांच खोखा भी मिला है. मामले में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. (नीचे भी पढ़े)
अपराधियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लेगी. विदित हो कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कई हिस्सों में देशी शराब , गांजा व मटका का अड्डा चलता है, इसकी जानकारी सभी लोगों को है. साथ ही पुलिस को भी मालूम है. जिस स्थान पर गैस चुल्हे मरम्मत की दुकान है. वहां से लेकर संजय नगर तक शराब का अड्डा, मटका अड्डा, गांजा बेचा जाता है. इनका क्षेत्र में किसी ने विरोध नहीं किया, और जो विरोध करता भी है उसे धमकी दी जाती है.यह इलाका धंधेबाजों के लिए सेफ जोन बना हुआ है. रेलवे कर्मचारी किसी तरह अपने क्वाटरों में रहते है. वे लोग किसी तरह का विरोध भी नहीं करते. संजीत व अजीत बागबेड़ा का अपराधी रंजीत झा के भाई है. जिसके कारण स्थानीय लोग इनका किसी तरह का विरोध नही करते है. जिस स्थान पर हो वहां पर किसी तरह का धंधा खोल देते है, बेखौफ संचालन करते है.





