
Saraikela : जिले के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के चौड़ा में हजरत शमसुल हुदा बद्दी अल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 22 वें सालाना उर्स की तैयारियां जोरो पर है. इसे लेकर मजार परिसर में बागे हरम उर्स कमेटी की ओर रंग-रोगन आदि का कार्य जोरो से किया जा रहा है. आपको बता दें कि इस वर्ष हजरत शमसुल हुदा बद्दी अल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह उर्स पांच एवं छह नवंबर को मनाया जाएगा. जानकारी देते हुए बागे हरम उर्स कमिटी के सदर डॉ०शाहाबुद्दीन अंसारी ने बताया कि पांच नवम्बर को बाद नमाज मग़रिब मिलाद शरीफ का एनेकात किया गया है. वही छह नवम्बर को सुबह सात बजे से कुरान खानी, शाम चार बजे से ग़ुस्ल संदल, बाद ईशा मजार मुबारक पर चादर पोशी की जाएगी, रात 8 बजे से 9 बजे तक लंगरे आम जारी रहेगा. वही रात दस बजे से महफिल-ए शमा (कव्वाली प्रोग्राम) का आयोजन भी होगा. उन्होंने बताया कि कव्वाली मुकाबले में आसिफ अजमेरी एंड पार्टी गुजरात व ताहिर चिश्ती एंड पार्टी बरेली उत्तर प्रदेश के बीच शानदार कव्वाली का मुकाबला होगा. आपको बता दें कि चौड़ा में आयोजित यह उर्स कौमी एकता के लिए जाना जाता है. वही उर्स के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की व्यवस्था काफी चाक चौबंद रहती है. साथ सभी लोगों का सहयोग भी रहता है. वही इस उर्स में विधायक, सांसद, नेता, अधिकारी एवं विभिन्न समुदाय के लोेग भारी संख्या में बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं. उर्स में कोलकाता, जमशेदपुर, रांची, पुरुलिया एवं आपपास के गांवो के लोगों के अलावे दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं. इस उर्स की खासियत यह है कि इस आयोजन में सभी संप्रदाय के लोग पूरी श्रद्धा के साथ भाग लेते हैं.



