
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड क्षेत्र के मुडकुम पंचायत के मुखिया प्रमिला हेंब्रम के झालियापोसी गांव स्थित उनके आवास पर बुधवार देर रात को एक लगभग 5 फीट का लंबा जहरीला कोबरा सांप निकला था. जहां कोबरा सांप देखने के बाद लोगों में कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही. कोबरा सांप निकलने की सूचना गांव में फैलते ही गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद इसकी सूचना सांप पकड़ने वाले सरायकेला के ही राजा वारिक नामक एक व्यक्ति को दी गई. सूचना मिलते ही राजा सांप निकले हुए मुखिया जी के घर को तुरंत पहुंच गए. जहां राजा जी के पहुंचने के बाद ही जाकर वहां के आसपास के घरों में रहने वाले सभी लोगों ने राहत की सांस ली है. वहीं सांप पकड़ने वाले राजा ने बताया कि इस सांप को काफी जहरीला माना जाता है. इस सांप के काटने से 40 मिनट के अंदर अगर उस व्यक्ति का सही इलाज नहीं हुआ तो उसकी जान जाना निश्चित हो जाता है. वही इधर काफी मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया. जिसके बाद सांप को सुरक्षित कहीं दूर ले जाकर एक सुरक्षित जगह में छोड़ दिया गया. वहीं इधर सांप निकले हुए मुखिया के घर के सभी सदस्यों एवं गांव के ग्रामीणों ने सांप पकड़ने वाले राजा जी की काफी सराहना की एवं सभी लोगों ने उन्हें धन्यवाद भी दिया. क्योंकि राजा जी अगर सही वक्त पर पहुंच कर सांप को नहीं पकड़ते तो बड़ी घटना भी घट सकती थी.





