
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल के टाटा रांची हाईवे पर एक बड़े वाहन की चपेट में आने से 34 वर्षीय युवक शंकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वह पैदल ही हाईवे पार कर रहा था कि रास्ते में ही यह हादसा हो गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वह चांडिल बाजार खरीददारी करने जारहा था. परिजनों के मुताबिक, शंकर सहिस उसका नाम है. वह घरेलू सामान की खरीददारी करने के लिए चांडिल बाजार जाने के लइए घर से निकला था. गुरुवार की रात को यह हादसा हो गया. रात करीब 8 बजे वह सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात बड़े वाहन की चपेट में वह आ गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गाड़ी की पहचान तक नहीं हो पायी है.







