सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक पर यात्री बस और ट्रक के बीच टक्कर में दर्जन भर यात्री घायल हुए हैं. घटना के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया. हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से रोड एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है मिली जानकारी के अनुसार ट्रक का चालक ज्यादा गंभीर है. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि नटराज बस संख्या जेएच 05बीक्यू- 9427 रांची से जमशेदपुर जा रही थी, जबकि ट्रक संख्या जेएच 05एबी- 5503 जमशेदपुर से रांची की ओर जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में बस घूमते समय ट्रक से टकरा गयी. इस दुर्घटना में अफरोज इमाथे सरिया काजी आजादनगर निवासी, गंगाधर विशाखापत्तनम निवासी और सुमन बबुरी ट्रक खलासी घायल हो गए. इसी बीच पंडित रघुनाथ मुरमू चौक में यह दुर्घटना घटी.














