
सरायकेला : वैश्विक संकट के इस दौर में दवा कारोबारियों का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है. सरकार और प्रशासन के सख्ती के बाद भी ये कारोबारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र का है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग्स विभाग ने कार्रवाई करते हुए कफ सीरप का अवैध स्टॉक करने वाले एक कारोबारी इमाम हसन को दबोचा. इस दौरान चाईबासा पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे.

जहां एसडीपीओ की मौजूदगी में अवैध रूप से स्टॉक किए गए कप सीरप को जब कर ड्रग्स विभाग ने उन्हें सौंप दिया. हालांकि इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर कुंजबिहारी चौधरी द्वारा हाट गम्हरिया थाना में ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 का उल्लंघन और एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8 (सी) का उल्लंघन किए जाने संबंधी मामला दर्ज कराया गया है उधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वही इस वैश्विक महामारी के दौर में ड्रग कंट्रोल विभाग लगातार अवैध स्टॉकिस्टो के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है.




