
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त एक्शन में दिखे. जहां अचानक उपायुक्त ए दोड्डे आदित्यपुर पहुंचे और पीडीएस डीलरों के यहां छापा मारा. जहां डीलरों के स्टॉक की भी जांच की. इस दौरान उपायुक्त ने बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों की जमकर क्लास लगाई. वैसे उपायुक्त के आने की सूचना किसी को नहीं दी गई थी. उपायुक्त ने इस दौरान आदित्यपुर थाना से पीछे गुमटी बस्ती के पीडीएस डीलर के यहां छापेमारी की. उधर उपायुक्त के पहुंचने की सूचना मिलते ही इलाके के डीलरों में हड़कंप मच गया. इस दौरान उपायुक्त ने गम्हरिया और माझीटोला के पीडीएस डीलरों के यहां भी छापेमारी की. इस दौरान गम्हरिया के मार्केटिंग ऑफिसर और जिले की सप्लाई ऑफीसर भी मौजूद रहे. हालांकि इस संबंध में उपायुक्त ने कुछ भी नहीं बताया. अनाज की कालाबाजारी करने की सूचना के आधार पर प्रशासन हरकत में आया है. सरायकेला-खरसावां उपायुक्त ने खुद मोरचा संभाला और छापामारी शुरू कर दी. इसके बाद अनाजों की कालाबाजारी को रोकने के लिए वे खुद उतरे. इस दौरान उन्होंने सारे स्टॉक का मिलान भी किया. इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर फटकार भी लगायी और सबके रिकॉर्ड को नोट किया और अब जो दोषी होंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जायेगी. इसके तहत अब विभागीय अधिकारियों को ऐसे डीलरों पर सीधे तौर पर ऐक्शन लेने को कहा गया है, जो कम अनाज दे रहे है या इस संकट की घड़ी में लोगों को किसी तरह की सुविधा देने में आनाकानी कर रहे है.







