
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला- चाईबासा मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना में एक की मौत, जबकि तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि पठानमारा के पास दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई, जिसमें एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ड्राइवर तथा दो खलासी हुए गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी को पहले सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वहीं मृत चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि दो ट्रक आमने-सामने आपस में टकरा गए दोनों काफी तेज गति से थे. बताया जाता है कि मरने वालों में एक ट्रक का चालक विश्वनाथ शरण शामिल है जबकि दूसरा ट्रक के चालक रवि अंसारी और खलासी ओम बाबू शामिल है. बताया जाता है कि एक ट्रक जोड़ा बड़बिल से आयरन ओर लादकर आ रहा था जबकि एक अन्य ट्रक पठानमारा विपरित दिशा से आ रही थी. दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गयी थी.







