चांडिल: सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के आगे शनिवार को सड़क हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, एक बड़ा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा. वाहन की जोरदार टक्कर से घर को काफी नुकसान पहुंचा है. (नीचे भी पढ़ें)
हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान घर की दीवार भी टूट गई और घर के अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है.




