सरायकेला : जिले के राजनगर प्रखंड के गांडीसाई गांव निवासी सालखू हांसदा (22) की मंगलवार को सांप के डंसने के कारण सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतका सोमवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई.रात में उसे जहरीले सांप ने काट लिया. महिला ने कीड़ा समझकर उस पर ध्यान नहीं दिया. (नीचे भी पढ़ें)
मंगलवार की सुबह महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे. आनन-फानन में चिकित्सकों ने महिला को एंटी वेनम का इंजेक्शन दिया, लेकिन सर्प दंश का अधिक समय हो जाने के कारण जहर महिला के पूरे शरीर में फैल गया था, जिसके कारण उपचार के क्रम में मौत हो गई.



