सरायकेला : सरायकेला में होली के अवसर पर प्राचीन काल से निकलने वाली भगवान राधा कृष्ण की दोल यात्रा में नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी शामिल हुए. उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान की जुगल जोड़ी को अबीर गुलाल अर्पण किया और क्षेत्र वासियों की कुशलता की कामना की. उन्होंने कहा कि 1990 से भगवान की दोल यात्रा में सेवा करने का सौभाग्य मिला है. नगर अध्यक्ष बनने के बाद सरायकेला की संस्कृतिक, धार्मिक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा.















