रांची: नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर मनोज चौधरी जनता से आशीर्वाद लेने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की गई. इस अवसर पर मनोज चौधरी ने बताया कि मुलाकात सकारात्मक रही. वे हर मंच पर सरायकेला की अनमोल संस्कृति और परंपराओं को उचित सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इसी उद्देश्य से उन्होंने सरायकेला की पहचान छऊ मुखौटा भेट किया, सरायकेला लड्डू की भरी टोकरी भेंट की और उन्हें अपने हाथों से खिलाया श्याम रंग का दुपट्टा ओढ़ाकर और मोर पंख भेंट कर सम्मानित किया. भेंट उपरांत सिविल कोर्ट सरायकेला को शिफ्ट कर सरायकेला को उजाड़ने 40% परिवारों के रोजी-रोटी पर मुसीबत डालने वाले आदेश को रद्द करने एवं चैत्र पर्व को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने के लिए आवंटन में बढ़ोतरी करने के संबंध में पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया. मुख्यमंत्री महोदय द्वारा डबल इंजन की सरकार से सरायकेला के विकास के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
शिष्टाचार भेंट में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डॉक्टर शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सरायकेला विधानसभा के प्रत्याशी रहे गणेश महाली, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, अमलेश सिन्हा, वरिष्ठ कलाकार ब्रजेंद्र पटनायक, तपन पटनायक, सुदीप कवि, सुमित महापात्र, उमेश भोल, सौरभ साहू, ललित चौधरी, शुभम चौधरी, अभिषेक चौधरी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

















