जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और रचनात्मक गतिविधियों से गूंज उठा. समर कैंप के दूसरे दिन विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अनेक मनोरंजक शैक्षणिक, कलात्मक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ इन गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं प्रेरणादायक संदेश के साथ हुई. विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समर कैंप के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के मानसिक शारीरिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ हुआ. केजी वर्ग के नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए कलेक्ट द बॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने खेल -खेल में अपनी पूर्ति एवं सक्रियता का परिचय दिया, इसके साथ ही आर्ट एवं कलर में बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पना शक्ति और कलात्मक प्रतिभा का सुंदर रूप प्रस्तुत किया. कक्षा एक एवं दो के विद्यार्थियों के लिए कैल्पिंग
फन गेम विथ बॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई इस गतिविधि में बच्चों ने तालमेल, ध्यान एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया. कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों के लिए बैलेंसिंग गेम एवं वॉक विथ योर पार्टनर इन लाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस खेल के माध्यम से विद्यार्थियों नेसंतुलन, धैर्य, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय दिया. इस गतिविधि ने बच्चों में आत्मविश्वास एवं एकाग्रता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. (नीचे भी पढ़ें)
कक्षा 5 एवं 6 के विद्यार्थियों के लिए क्ले मॉडलिंग एवं ऑक्टोपस रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई. क्ले मॉडलिंग गतिविधि में विद्यार्थियों ने क्ले से विभिन्न प्रकार की सुंदर आकृतियां बनाकर अपने कला एवं कल्पना शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया, बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों ने सभी को प्रभावित किया. इसके अलावा टी-शर्ट पेंटिंग में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषय पर सुंदर चित्र बनाकर अपने रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया. पेपर फोल्डिंग डांस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नृत्य एवं कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया. फनी सिंगिंग सॉन्ग एवं स्टैंड अप कॉमेडी कार्यक्रम विद्यार्थियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा है. विद्यार्थियों ने हास्य मनोरंजन से भरपूर प्रस्तुतियां देकर सभी को खूब हंसाया उनकी प्रतिभा एवं आत्म विश्वास ने सबका मन मोह लिया. समर कैंप के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल लेकर पुरस्कृत किया गया. विजेताओं को सम्मानित किए जाने पर विद्यार्थीयों में अत्याधिक उत्साह एवं खुशी देखने को मिली. अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समर कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्साहपूर्वक भाग लेने एवं अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया. इस प्रकार जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में आयोजित समर कैंप का दूसरा दिन हर्षोल्लास, रचनात्मकता एवं मनोरंजनके साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.







