जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में जनगणना के कार्य में शिक्षक जुट गए है. जादूगोड़ा के धर्मडीह मुहल्ले में जनगणना कर्मी सह चापड़ी उत्क्रमित प्लस टू हिन्दी उच्च विद्यालय के शिक्षक अविनाश मिश्रा ने घर-घर पहुंच कर घर के सर्वे का काम शुरू किया. इधर इस दौरान कई लोगों ने बाहरी व्यक्ति समझ अपने घर की जानकारी शेयर करने में कोताही बरतते दिखे. बाद में उन्हें समझाने के बाद माने और अपने घर का सर्वे कराया. पहले दिन धर्मडीह के 15 ग्रामीणों के घरों का सर्वे किया गया, जिसमे परिवार के सदस्यों की संख्या से लेकर कुल 32 सवालों का जवाब फॉर्मेट में भरा गया. इस बाबत शिक्षक अविनाश मिश्रा ने कहा कि स्कूल से आठ किलो मीटर दूर सर्वे का जिम्मा धर्मडीह गांव का मिला है. (नीचे भी पढ़ें)
क्षेत्र के लिए अनजान चेहरा होने के कारण लोग खुलकर सहयोग नहीं कर रहे है. कई लोगो को समझाने के बाद मान जाते है और अपने घर के सर्वे को लेकर पूरी जानकारी साझा करते है. पहले दिन 15 घरों का सर्वे का काम किया गया. यह अभियान आगामी 12 जुलाई तक चलेगा.







