सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा- डुमरा मुख्य मार्ग स्थित एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. घटना के बाद अपराधी मौके से भाग निकले. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें कांड्रा थाना पहुंचाया. (नीचे भी पढ़ें)
जहां से पुलिस टीएमएच लेकर निकली है. बताया जाता है कि संजय को दो गोलियां लगी है. एक पैर में और एक जांघ में. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. इधर गोली चालन की घटना के बाद व्यवसाईयों में नाराजगी देखी जा रही है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.



